Bharmour

फल उत्पादक संघ भरमौर के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने भरमौर में की प्रेस कांफ्रेंस

Spread the love

फल उत्पादक संघ भरमौर ने वीरवार को भरमौर में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भरमौर में उच्च किस्म की सेब की पैदावार होने के बावजूद यहां के बागवानों को अच्छे दाम नहीं मिल पाए है फल उत्पादक संघ भरमौर के प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा कि कारोबारी और व्यापारी आपस में मिलकर भरमौर के बागवानों को लूट रहे हैं उनका कहना है कि मार्किट कमेटी भी तुनुहटी बैरियर पर पांच रुपए प्रति डिब्बा शुल्क वसूल रहा है जबकि बागवानों के लिए आज तक यह कमेटी कुछ नही कर पाई है उन्होने सरकार से मांग की कि भरमौर में एक कोल्ड स्टोर और मार्किट यार्ड का निमार्ण किया जाए ताकि भरमौर के लोगों को इसका लाभ मिल सके।