जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली टैक्सी यूनियन होली ने एक बार फिर मृतक चालक के परिवार को आर्थिक सहायता दे कर मृतक के परिवार को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
भरमौर:जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली टैक्सी यूनियन होली ने एक बार फिर मृतक चालक के परिवार को आर्थिक सहायता दे कर मृतक के परिवार को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है बता दें कि कुछ दिन पहले होली न्याग्रा सड़क मार्ग पर कुलेठ घार में कबाड़ से लदी एक पिक अप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें एक चालक की मौत हो गई थी मृतक अपने पीछे करीब आठ माह का बेटा छोड़ गया है जिसके चलते उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है लिहाजा उसके परिवार को आर्थिक संकट से उबरने में मदद करते हुए टैक्सी यूनियन होली ने 75000 रुपए की नगद राशि मृतक चालक की मां को दिए है इसके अलावा यूनियन ने वाहन मालिक अमित कुमार को भी 25000 रुपए की नगद राशि प्रदान कर आर्थिक मदद की है गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में जब किसी परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा है तब तब टैक्सी यूनियन होली उस परिवार की आर्थिक मदद करने को आगे आई है जिसमे चाहे कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो फिर दुर्घटना में किसी की मौत हुई हो टैक्सी यूनियन होली के प्रधान राकेश मुगयाल ने बताया की रूहनकोठी के रहने वाले चालक बॉबी की कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी लिहाजा हमने टैक्सी चालकों,होली बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पैसा इक्ट्ठा कर मृतक चालक की मां को 75000 रुपए की नगद राशि प्रदान की है उन्होंने कहा कि इसके आलावा वाहन मालिक को भी 25000 की नगद राशि होली क्षेत्र में इक्ट्ठा कर प्रदान की गई है इस मौके पर यूनियन के सचिव सुनील ठाकुर कोषाध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर और यूनियन सदस्यों में निका राम,कुलवीर सिंह,सतीश कुमार और सोनू कुमार उपस्थित रहे।
