भरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल होली ने शनिवार को संविधान गौरव दिवस मनाया।
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल होली ने शनिवार को संविधान गौरव दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल ने मुख्य रूप से मौजूद रहे, जबकि जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर और मंडलाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल ने संविधान गौरव दिवस के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर भी इस तरह के आयोजन होंगे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे। उन्होंनै कहा कि कांग्रेस सरकारों ने निजी हितों के लिए संविधान संशोधन किए, जबकि भाजपा ने जनहित के लिए सबसे कम बार संशोधन किए हैं। धीरज नरयाल ने प्रदेश सरकार को भी अपने निशाने पर रखा और कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि वह कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों को आमजन तक पहुंचाएं।