chambaHimachal Pradesh

हादसा होते-होते टला निजी बस के पिछले दोनों टायर निकले…

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।

चंबा जिले में आए दिन कोई न कोई हादसे होते ही रहते है वहीं आज भी चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाली चुराह के हिमगिरी रोड पर आज फिर से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक ये निजी बस जैसे ही हिमगिरी के पास पहुंची उस गाड़ी के पिछले दोनों ही टायर निकल गए और यह गाड़ी सड़क को छोड़कर साथ बने हुए नाले के पास रुक गई,अगर यही बस थोड़ा सा और आगे चली जाती तो बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता था।