Himachal Pradesh

8.46 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा युवक

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

जोगिंद्रनगर। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी घट्टा की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ गुरुवार देर शाम पुलिस चौकी घट्टा चौंतड़ा की टीम ने एक व्यक्ति को 8.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जोगिंद्रनगर उपमंडल के सगनेहड़ हार निवासी अजय पाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक जब पुलिस चौकी घट्टा चौंतड़ा की टीम गश्त पर थी, तब बैजनाथ की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 8.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।