Himachal Pradesh

धवाला के बागी तेवर जारी कहा, कौन से प्लेटफॉर्म की बात कर रहे जयराम

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

भाजपा नेताओं की सलाह पर बोले रमेश धवाला
मेरे लिए तो सभी प्लेटफार्म पर ताले लगवा रखे हैं

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश धवाला की पार्टी के नेताओं से नाराजगी और उनकी बयानबाजी प्रदेश भर में सुर्खियां बटोर रही है। इससे पार्टी हाइकमान की चिंता भी बढ़ गई है। अब रमेश धवाला जल्द ही ज्वालामुखी में एक बहुत बड़ा सम्मेलन करने जा रहे हैं। उसमें ओबीसी से संबंधित प्रदेश भर के नेता और भाजपा से नाराज लोगों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। रमेश धवाला के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा उन्हें पार्टी के ही किसी प्लेटफॉर्म पर बात करने की सलाह दी गई है। इस पर रमेश धवाला ने कहा कि जयराम ठाकुर और बिक्रम ठाकुर उन्हें कौन से प्लेटफॉर्म पर बात करने के लिए कह रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि सभी प्लेटफॉर्म पर उन्होंने पहले ही ताले लगवा रखे हैं। रमेश धवाला ने कहा किी उन्हें अपना जिगरी दोस्त कहने वाले जयराम ठाकुर ने अच्छी दोस्ती निभाई है। उनका यह बयान कि रमेश धवाला को उन्होंने चुनाव हारने के बाद भी कैबिनेट रैंक देकर सम्मान दिया था, बड़ा हास्यास्पद है, क्योंकि उनको इतना ही पता नहीं कि उनकी सरकार में कौन विधायक जीता है और कौन हारा है, तो उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है।
वहीं, उन्हें अपना बड़ा भाई कहने बाले बिक्रम ठाकुर ने भी छोटे भाई का खूब फर्ज निभाया है, जिन्होंने उनके लिए जिला भाजपा कार्यालय के दरवाजे तक बंद करवा दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी दोगली राजनीति नहीं करनी चाहिए।