Himachal Pradesh

वेलेंटाइन-डे पर हिमाचल के इन होटलों में रहेगी विशेष छूट

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

वेलेंटाइन-डे पर फूड पर 20 प्रतिशत, चैक-इन पर 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट
आपके वेलेंटाइन-डे को और अधिक यादगार व किफायती बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने सभी होटलों पर विशेष छूट देने की घोषणा कर दी है। इस संबंध में निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के तहत 14 जनवरी को निगम के होटलों में फूड पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं, 14 जनवरी को होटल में चैक-इन करने वाले कपल्स को सर्दियों के सीजन में चल रही छूट के साथ-साथ 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। निगम प्रबंधन को उम्मीद है कि विशेष छूट प्रदान करने से इस वेलेंटाइन पर्यटक निगम के होटलों में रुकेंगे, जिससे निगम की आय में वृद्धि होगी। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा समय-समय पर पर्यटकों को लुभाने के लिए नए-नए फैसले लिए जाते हैं। इस मानसून सीजन में भी पर्यटकों को निगम के होटलों तक पहुंचाने के लिए निगम के प्रबंधन ने कमरों पर विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया था।
वहीं सर्दियों के सीजन में भी निगम के अंतर्गत आने वाले 56 होटलों में से 50 होटलों में 20 से 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही। निगम की यह विशेष योजना तीन जनवरी से आरंभ हो गई है और 15 अप्रैल तक चलेगी। इस बीच अब निगम ने वेलेंटाइन-डे को स्पेशल बनाने के लिए भी निगम ने विशेष छूट प्रदान करने की घोषणा की है। इसके तहत 14 फरवरी को निगम के सभी होटलों में फूड पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट होटलों में रह रहे कपल्स व बाहर से आने वाले कपल्स को भी प्रदान की जाएगी। यह छूट केवल एक दिन के लिए ही होगी।