chambaHimachal Pradesh

पिकअप में सवार तीन लोग चरस के साथ गिरफ्तार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चंबा। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप सवार तीन लोगों को 986 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपियों की पहचान मुन्नवर अली, प्रवीण कुमार निवासी चुराह और अमरनाथ निवासी पांगी किलाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनको शुक्रवार मध्यरात्रि को पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार मध्यरात्रि अमूमन सवा बारह बजे जिले के प्रवेश द्वार तुन्नूहट्टी में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आने जाने वाल हरेक वाहन की गहनता से तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पिकअप वाहन आया। पुलिस टीम को देख कर वाहन में सवार लोगों के पसीने छूट गए। पुलिस ने वाहन को हाईवे के किनारे खड़ा करवाकर उसकी गहनता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार लोगाें से 986 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।