Himachal PradeshWeather

आज से करवट बदलेगा मौसम, इन स्थानों पर होगी बारिश-बर्फबारी

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

बढ़ सकती है ठंड
हिमाचल प्रदेश का मौसम एक बार फिर से खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान दिया है, उसके अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहेगा। इस दौरान राज्य के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने नौ फरवरी को मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश व हल्की बर्फबारी का अंदेशा जताया है। इसके बाद 10 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी एक दो स्थानों पर हो सकती है। 11 फरवरी को भी मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का अंदेशा है। यानि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने वाला है।
इसके बाद 12 फरवरी को भी उच्च पर्वतीय स्थानों पर मौमस खराब होगा, वहीं 13 फरवरी को भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। 14 फरवरी से मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं पर भी कोई चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से नहीं दी गई है। शनिवार को शिमला की बात करें, तो यहां सुबह के समय आसमान पर बादल छाए थे, जिससे ठंड का एहसास हो रहा था, मगर दोपहर तक यहां अच्छी धूप खिल गई और मौसम पूरी तरह से खुल गया। शनिवार को न्यूनत्तम तापमान ताबो में माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बरठीं व बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप रहा है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, बिलासपुर में 24.4, कांगड़ा में 23.1, सोलन में 22.5, मंडी में 22.2, नाहन में 22.3, चंबा में 21.1, धर्मशाला में 21.0, शिमला में 17.2, मनाली में 14.8 और कल्पा में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।