Himachal Pradesh

अपनी नाकामियों से ‘शून्य’ पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। आज दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की राजनीति को चुना है। दिल्ली के दिल में अब सिर्फ ‘मोदी ही मोदी’ है। दिल्ली को सुशासन और डबल इंजन की सरकार देने के लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। आम आदमी पार्टी ने झूठ, अराजकता, नाटक और आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति को प्रश्रय दिया। आज दिल्ली की जनता ने उसे नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रभावी प्रशासन को स्वीकार किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार और अभिनंदन इस जनादेश के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से दिल्ली में एक पार्टी ने अराजकता का माहौल बना रखा था वो ‘‘आपदा’’ का दौर आज समाप्त हो रहा है। जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए हुआ था उस पार्टी का अंत भ्रष्टाचार में डूबकर हुआ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई से जन्मी आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार और अराजकता में प्रदेश हितों को पूरी तरह से भूल चुकी थी। प्रदेश के लिए नीतियां बनाने की बजाय सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री के शीश महल बनाने और चुनाव लड़ने के लिए शराब घोटाला करने पर ही केंद्रित रहा। दिल्ली के लिए आपदा साबित हुई आम आदमी पार्टी को आम आदमी ने सही जगह दिखा दी है। दिल्ली देश का दिल है जिसे आज भाजपा ने जीत लिया है। दिल्ली की जनता को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। दिल्ली के दिल में “मोदी ही मोदी” है।