दिल्ली की जीत पर हिमाचल में बांटे लड्डू BJP ने मनाया जश्न
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
शिमला बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
दिल्ली में भाजपा की जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला में जश्न मनाया। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा भी उपस्थित रहे। जश्न के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और पूरे बाजार के लोगों को मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। जश्न के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आप-दा यानी आम आदमी पार्टी के बहुत सारे नेता जेल की सलाखों के पीछे हो गए, चलो एक दौर मुझे लगता है कि अब समाप्त हो गया, उस पर ज्यादा कहने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सही मायने में सबके दिल को एक संतोष है।
केजरीवाल थोड़े नहीं काफी वोट से यानी 3000 से भी ज्यादा वोट से हारे हैं। उनके बड़े-बड़े नेता हार मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए, जो हिमाचल के प्रभारी बनाए थे सतेंद्र जैन वो तो बड़े अंतर से हार गए। इस मौके पर जयराम ने अलका लांबा पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, संजीव कटवाल, गणेश दत्त, कमलजीत सूद, शशि बाला, कर्ण नंदा, मोहिंदर धर्माणी, केशव चौहान, प्यार सिंह, संजीव चौहान पिंकू, राजीव पंडित, बिलाल अहमद, हनीश चोपड़ा उपस्थित रहे।
हर्ष बोले, नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया और 500 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। जबकि किसी बस में पैनिक बटन नहीं दिखती है।
