Himachal Pradesh

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, ओपीएस या यूपीएस… विचार करेगी सरकार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पीडब्ल्यूडी मंत्री बोले, सीएम लेंगे फैसला, वित्तीय बोझ कम करने पर होगी चर्चा
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना पर राज्य सरकार विचार करेगी। जिस योजना के लागू होने से राज्य पर वित्तीय बोझ कम हो, उसे लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने ओल्ड पेंशन को लागू किया है और जब ओपीएस लागू की गई थी, तो उस समय यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) नहीं थी। अब राज्य सरकार इन दोनों योजनाओं पर विचार करने के बाद मंत्रिमंडल में चर्चा होगी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतिम फैसला लेंगे। विक्रमादित्य सिंह शिमला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कर्मचारियों के 9000 करोड़ रुपए केंद्र से अभी तक नहीं मिल पाए हैं।
मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात कर चुके हैं। इसके अलावा कर्मचारी भी इस बात को सामने रख चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राज्य का अपना और केंद्र का अपना किरदार है। कुछ विषय ऐसे हैं, जो प्रदेश हित के हैं। उनके लिए एक साथ मिलकर आगे बढऩे की जरूरत है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुंभ स्नान में लोगों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। विश्व भर से लोग आ रहे हैं। लोग सुरक्षित वापस आएं, इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।
कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतरने की जरूरत
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस पर कांग्रेस हाइकमान संज्ञान लेगा। सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ही रही है और वहां खाता न खुलना पार्टी के लिए वार्निंग है