पिन प्वाइंट पर रखा जाता था चिट्टा, संदीप शाह के मोबाइल से तस्करी के खुलासे
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
संदीप शाह के मोबाइल से तस्करी के खुलासे, प्वाइंट की वीडियो बनाकर भेजते थे नशा
उत्तरी भारत में नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के तस्कर पिन प्वाइंट लोकेशन पर चिट्टे की खेप छोड़ते थे। शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह के मोबाइल से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। संदीप शाह के मोबाइल से शिमला पुलिस चिट्टा तस्करी के कई वीडियो हाथ लगे हैं। पुलिस की जांच में खुलास हुआ है कि शाह गैंग के तस्करी ऑनलाइन पिन प्वाइंट पर चिट्टे की खेप रखकर जाते थे। उसके बाद चिट्टा तस्कर पिन प्वाइंट लोकशन की वीडियो बनाकर चिट्टा लेनेे वाले को भेजते थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शाह गैंग के तस्कर चिट्टे का भुगतान किसी और के खाते में यूपीआई पेमेंट से करवाते थे और पिन प्वाइंट पर चिट्टा कोई और रखता था। शाह गैंग ने पूरे का पूरा ऑनलाइन चिट्टा तस्करी का रैकेट चलाया था। शिमला पुलिस की जांच में शाह गैंग के 51 बैंक खातों से पांच करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में खुलासा हुआ है कि शाह गैंग के तस्कर चिट्टा तस्करी के लिए यूपीआई खातों का इस्तेमाल करते थे।
उत्तरी भारत में नशे का रैकेट चलाने वाला शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह सहित 31 तस्करों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह पंजाब और हरियाणा में भी वांटेड था। शाह गैंग के ड्रग तस्करों की मनी ट्रेल में चार से पांच करोड़ के लेने देन का खुलासा हुआ है। शाह गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफाम्र्स और ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई चेन तैयार की थी।
