Himachal Pradesh

यूज्ड कुकिंग ऑयल खरीदने वाली कंपनी को झटका

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

प्रदेश सरकार ने तोड़ा करार, अब दूसरी कंपनी को टेंडर
एक साल से दुकानों-होटलों-ढाबों से तेल लेने नहीं आई फर्म
मिठाई की दुकानों में इस्तेमाल होने वाले तेल को खरीदने की है योजना

जिला हमीरपुर में होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों इत्यादि में इस्तेमाल हो चुके कुकिंग ऑयल (यूज्ड कुकिंग ऑयल) को खरीदने के लिए जिस कंपनी को काम दिया था वो अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाई, जिसके चलते सरकार ने संबंधित कंपनी के साथ किया गया करार रद्द कर दिया है। अब नई कंपनी को टेंडर दिया गया है जो कि दुकानदारों से यूज्ड कुकिंग ऑयल को खरीद कर उसे पेट्रोलियम कंपनियों को बचेगी। इससे एक फायदा तो यह होगा कि दुकानदार बार-बार तलाई के लिए एक ही तेल का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं हो सकेगा, वहीं दूसरी ओर यूज्ड हो चुके इस तेल से पेट्रोलियम कंपनियां बायो-डीजल बनाएंगी जो कि गाडिय़ों में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल से बेहतर होगा।
जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से यूज्ड कुकिंग ऑयल को खरीदने के लिए प्रदेशभर में कुछ कंपनियों के साथ करार किया गया है। जिला हमीरपुर समेत कुछ अन्य जिलों से भी यूज्ड कुकिंग ऑयल खरीदने के लिए बद्दी की एक कंपनी को काम दिया गया था, लेकिन बताते हैं कि यह कंपनी एक बार भी दुकानदारों से तेल कलेक्ट नहीं कर पाई जबकि कंपनी को काम दिए हुए एक साल होने वाला था।
तीन बार से अधिक प्रयोग करना सेहत के लिए खतरनाक
खाद्य सुरक्षा विभाग के असीस्टेंट कमीशनर अनिल शर्मा के अनुसार ऐसे तेल को तीन बार से अधिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, जबकि दुकानदार कई-कई दिन कढ़ाई में पड़े तेल का इस्तेमाल समोसे, जलेबी समेत कई अन्य तरह की खाद्य वस्तुओं की तलाई के लिए करते रहते हैं।