नए तस्कर जोडऩे पर चिट्टा बोनस, पुलिस जांच में खुलासा
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
पुलिस जांच में खुलासा, शाह गैंग का नशा सप्लाई करने का तरीका
चिट्टा तस्करी रैकेट में शिमला पुलिस की जांच में शाह गैंग के चिट्टा बोनस का खुलासा हुआ है। शिमला पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शाह गैंग में नए तस्करों को जोडऩे पर चिट्टे का बोनस दिया जाता था, जिसके बाद शाह गैंग के सरगना संदीप शाह ने सैकड़ों तस्करों की सप्लाई चेन तैयार की थी। शिमला पुलिस की भरोस टैग लाइन ने जनता का भरोसा जीता है। वहीं, एसपी संजीव गांधी के नेतृत्व में शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करों की सप्लाई चेन धवस्त की है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शाह गैंग के चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में खुलासा हुआ है कि शाह गैंग में नए तस्करों को जोडऩे के लिए चिट्टे बोनस दिया जाता था। इसके अलावा चिट्टा तस्करी में कई तस्करों को 50 ग्राम चिट्टे के साथ दस ग्राम चिट्टे का बोनस दिया जाता था। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के चार और नए तस्करों को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस की नशा तस्कर संदीप शाह गैंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने उत्तर भारत के इस कुख्यात नशा तस्कर गैंग के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इस गैंग के कुल 49 सदस्य अब तक पकड़े जा चुके हैंए जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गैंग में अकेले हिमाचल में करीब 200 लोगों के इस गिरोह से जुड़े होने की आशंका हैए जबकि पूरे विभिन्न राज्यों में 400 से अधिक तस्करों के शामिल होने का अनुमान है। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि शिमला पुलिस ने शाह गैंग से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। शाह गैंग के तस्कर ऑनलाइन पिन प्वाइंट पर चिट्टे की खेप की डिलवरी करते थे।
