Himachal Pradesh

सरकार की नीतियों से कर्ज में फंस गया प्रदेश

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जय सिंह ने कहा कि सुक्खू सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश कर्ज के जाल में फंस गया है। जय सिंह ने कहा कि अब हिमाचल पर कुल एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वन माफिया, ड्रग माफिया, खनन माफिया और कबाड़ माफिया को खुली छूट देने का भी आरोप लगाया। जय सिंह ने कहा कि प्रशासन सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुका है और कानून-व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। वह रविवार को गुराड़ में आयोजित कार्यक्रम में बोले रहे थे।
उन्होंन कहा कि अगर प्रदेश सरकार की यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में हिमाचल दिवालिया हो सकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सच को समझें और भाजपा के समर्थन में खड़े हों ताकि हिमाचल को इस वित्तीय संकट और कर्ज के जाल से बाहर निकाला जा सके। जय सिंह ने सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सरकार अपने वायदों से मुकर गई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए देने का वायदा भी पूरा नहीं किया। इसके विपरीत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा की बदौलत अब तक हिमाचल प्रदेश को 22,000 करोड रुपए की सहायता केंद्र सरकार से मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जेपी नडडा के प्रयासों से बिलासपुर में एम्स अस्पताल खोला गया, जो प्रदेश के आम और गरीब लोगों के लिए वरदान साबित है। साथ ही, चंबा, हमीरपुर और नाहन मेडिकल कालेज को 265-265 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई।