चिट्टे से तपेगा सदन, भाजपा विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
अब तक विधानसभा सचिवालय में 963 प्रश्न आ चुके हैं, इनमें 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। –
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सदन इस बार चिट्टे से तपेगा। इस बार भाजपा विधायकों ने चिट्टा तस्करों से संबंधित काफी प्रश्न लगाए हैं। हिमाचल की युवा पीढ़ी चिट्टे की लत में फंसती जा रही है। युवाओं को बचाने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाया है,
