Himachal Pradesh

सुक्खू सरकार मक्की का आटा खरीदने के लिए कर रही है बाध्य नहीं लेने पर नहीं दिया जा रहा है बाकि का राशन

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हर किसान को 50 रुपये में मक्की का आटा खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि गावं मे 25 रुपए किलो मिल जाता है मकी का आटा बिना आटा खरीदे बाकी का सामान नहीं दिया जा रहा है। 
विधानसभा सत्र के बाद जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश पर जितना भी कर्ज है उसका एक तिहाई हिस्सा व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने मात्र दो साल के अंदर लिया है। इसके बाद सरकार की दूसरी उपलब्धि है कि हर जगह सरकार की बंदी, तालाबाज़ी और व्यवस्था पतन के नजारे दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में हर तरफ अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कोई भी मुख्यमंत्री के नाम पर पैसे वसूलने की बात कर रहा है और सरकार चुप-चाप बैठी देखी रही है। आखिर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री हंसते हंसते दो साल निकाल चुके हैं। अब वह गंभीर हो जाए तो प्रदेश पर बहुत बड़ी मेहरबानी होगी।
’50 रुपये में मक्की का आटा खरीदने के लिए किया जा रहा बाध्य’
सरकार सिर्फ जगहंसाई वाले फैसले ले रही है। सवा दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, अगर गारंटियां देकर सत्ता में आए हैं तो उसका जिम्मा सरकार का है। हमने पहले कहा था कि दस जन्म में भी पूरी नहीं कर पाएंगे। सरकार छह गारंटियां पूरी हो गई लेकिन सच में एक भी पूरी नहीं है