Himachal PradeshKangra

काँगड़ा मे बिजली बहाल करने शादी में गए टीमेट पर हमला

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

(कांगड़ा)। लंबागांव पुलिस थाने में बिजली बोर्ड के टीमेट ने मारपीट करने को लेकर के मामला दर्ज हुआ है। कोसरी पंचायत में तैनात संजीव कुमार निवासी बलदोआए जवाली ने शिकायत में कहा है कि सोमवार शाम उसको चपरेड़ गांव के एक युवक का फोन आया और कहा कि उनके गांव में शादी लगी है और बिजली बंद है। उसने वहां जाकर बिजली बहाल कर दी। उतने में ही वहां दूल्हे का पिता अपने साथ दो-तीन लोगों को लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। उधर, लंबागांव पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित का मेडिकल करवाकर आरोपी मिंदर कुमार निवासी चपरेड़ के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है।