पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक, BLA का दावा; 20 सैनिकों को मारा गया 182 रेंजर्स-ISI एजेंट बनाए बंधक
बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा; 20 सैनिकों को मारा, 182 रेंजर्स-आईएसआई एजेंट बनाए बंधक
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। बीएलए ने बयान जारी कर बताया कि 182 पैसेंजर्स को बंधक बना रखा है, जबकि 20 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में 500 के करीब यात्री थे, लेकिन आम यात्रियोंको रिहा कर दिया गया, जबकि पाकिस्तानी सैनिकों और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के सदस्यों को बंधक बनाकर रखा गया है। बीएलए ने यह भी बताया कि उसने र्कारवाई करने आया पाकिस्तानी सेना का एक ड्रोन मार गिराया है, जबकि 30 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। पैसेंजर ट्रेन पर यह हमला दोपहर करीब एक बजे क्वेटा से पेशावर के रूट पर बलूचिस्तान के बोलान जिल के माशकाफ इलाके में हुआ। बलूच लिबरेशन आर्मी ने बोलान के माशकाफ में गुडालार और पीरू कुनरी के बीच इस हमले को अंजाम दिया है। यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं। इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर बीएलए ने ट्रेन पर हमला किया। सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद बीएलए ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ। इस ट्रेन में आम यात्रियों के अलावा सुरक्षाबलों, पुलिस और आईएसआई के एजेंट्स सफर कर रहे थे। सभी पंजाब जा रहे थे। इन्होंने बीएलए के हमले का जवाब देने की भी कोशिश की, लेकिन बीएलए ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया।
इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए। घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान आर्मी ने बीएलए पर जमीनी फायरिंग की
