Himachal Pradesh

विक्रमादित्य सिंह का विधानसभा में ऐलान, जमीन गिफ्ट करेंगेे, तभी बनेगी सड़क

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश के गांवों में अब वहीं पर सडक़ बनेगी जहां के लोग अपनी जमीन दान देंगे। यानी बिना गिफ्ट डीड के सडक़ों का निर्माण नहीं होगा। यह ऐलान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सडक़ निर्माण का कार्य तभी शुरू होगा, जब विभाग के नाम उस सडक़ की गिफ्ट डीड हो जाएगी। उन्होंने विधायकों से आह्वान किया कि वे लेागों को इस संबंध में जागरूक करें। विधानसभा में बुधवार को प्रश्रकाल के दौरान विधायक डा. हंसराज के सवाल के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने पहले जो सडक़ें बनाई हैं, उसके मुआवजे की 1200 करोड़ रुपए की देनदारी लंबित है। इसलिए विभाग ने अब फैसला लिया है कि बिना गिफ्ट डीड हुए सडक़ न बनाई जाए। चंबा जिले में 12 सडक़ों के ब्लैक स्पॉट को मौजूदा वित्त वर्ष में हटाया गया है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिलेंगे
विक्रमादित्य सिंह ने लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा के सवाल पर कहा कि वह जल्दी ही दिल्ली जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिलकर जनजातीय क्षेत्रों की सडक़ों को बीआरओ को देने के मामले को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सडक़ों को बीआरओ को देने के लिए तैयार है, मगर बीआरओ की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है।
जल्द भरेंगे डॉक्टरों के खाली पद
स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने कहा है कि राज्य में डाक्टरों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के 200 पदों को भरने के लिए 16 मार्च को परीक्षा रखी गई है। 1500 पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के पद भी भरे जाएंगे वहीं 33 डेंटल डॉक्टरों के पद बैचवाइज भरे जा रहे हैं।