रामपुर में सिलेंडर फटने से दो जख्मी, घायल अस्पताल में भर्ती
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
पाट गांव में दर्दनाक हादसा; घायल अस्पताल में भर्ती
क्षेत्र की दूरदराज पंचायत काशापाट के अंतर्गत पाट गांव में गैस सिलेंडर फटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। साथ धमाके से मकान को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में पीडि़त परिवार का पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब टीकम दास पुत्र अमर दास निवासी पाट के मकान में गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में घर के अंदर रखा सारा सामान राख हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्तियों की पहचान दिवान पुत्र किशोरी लाल व रवि पुत्र प्रकाश चंद निवासी पाट डाकघर काशापाट तकलेच के रूप में हुई। नायब तहसीलदार तकलेच ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने से टीकम दास का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को पांच-पांच हजार रुपए व मकान की क्षति के लिए दस हजार रुपए फौरी राहत दे दी गई हैं।
एचआरटीसी बस में आग, बाल-बाल बचे यात्री
रामपुर के निकट रामपुर-शिंगला मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड के पास बुधवार सुबह सवारियों के लिए रुकी एचआरटीसी की बस में अचानक आग लग गई। चालक ने तुरंत सुझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस से उतारा और देखते ही देखते बस को लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। बस चालक की होशियारी से सभी 38 यात्री सुरक्षित है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग रामपुर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बस को चालक मदन चला रहा था। हिमाचल पथ परिवहन निगम के रामपुर डिपो के प्रबंधक अतुल गुप्ता के अनुसार कि यह बस सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर लालसा से चलती है और 12 बजे की करीब रामपुर पहुंचती है।
