Himachal Pradesh

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया चंबा और लाहौल-स्पीति की पुन परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चंबा के पांगी क्षेत्र और लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को दोबारा करवाने के लिए बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नया शेड्यूल जारी किया है। 
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मौसम की विपरीत परिस्थितियों के दौरान स्थगित की गई चंबा के पांगी क्षेत्र और लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को दोबारा करवाने के लिए बुधवार को नया शेड्यूल जारी कर दिया गया। ये परीक्षाएं 26 मार्च से 3 अप्रैल तक संचालित की जाएंगी। आठवीं एसओएस, नौंवी नियमित, दसवीं नियमित और एसओएस, जमा एक नियमित और जमा दो के नियमित और एसओएस के छात्र ये परीक्षाएं देंगे।