चांजू में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना की कॉलोनी में आग, एक व्यक्ति की मौत
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
चुराह के चांजू में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना चांजू 111 में बीती रात रिहायशी कालोनी में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई है। आगजनी में जिंदा जला व्यक्ति बिंदू चंबा के रजेरा गांव का निवासी था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन क्यास लगाए जा रहे हैं कि यह आग किसी शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना तीसा के अंतर्गत निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट चांजु तृतीया में अशोक चौहान कंपनी की कॉलोनी में बीती रात अचानक आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सारा मामला बीती रात के करीब मध्यरात्रि का है। जब परियोजना में तैनात कर्मचारी अपने-अपनी कॉलोनी में सोए थे कि
अचानक धुएं की गुबार ने उनकी नींद उड़ा दी और जैसे ही उन्होंने जानने की कोशिश की तो कॉलोनी में एक तरफ प्रचंड आग ने एक के बाद एक क्वार्टर को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया। इस बात की सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग पुलिस तथा प्रशासन को दी गई । आग इतनी भयानक थी कि बचाव कार्य के दौरान एक के बाद एक क्वार्टर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
हालांकि इस दौरान अधिकतर कामगार आग लगने के चलते जल्दी बाहर निकल आए लेकिन रजेरा निवासी बिंदु जिंदा इस आग की चपेट में आ गया
पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। तो वहीं पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन आगामी प्रक्रिया को अंजाम दे रहें है।
