Himachal Pradesh

उद्घाटन से पहले ही दो बार भारी लैंडस्लाइड की चपेट में आ चुका है उरेई सामरा वैली पुल

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

शनिवार को सुबह करीब 10 बजे ग्राम पंचायत जगत और रूनहकोठी को जोड़ने वाले वैली पुल पर जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ। इस भरी लैंड स्लाइड के चलते नवनिर्मित पुल को भी नुकसान हुआ है। तकरीबन 5 महीने के भीतर इस पुल पर यह दूसरा लैंडस्लाइड हुआ है। इससे पहले भी नवंबर दिसंबर में यहां पर भारी लैंड साइड के चलते पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत जगत व रुणकोठी को जोड़ने के लिए पुल बनाया गया था। इस सड़क व पुल का निर्माण केंद्र द्वारा संचालित नाबार्ड परियोजना से किया जा रहा था। सारनी से अंदरेड 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण तकरीबन 8 करोड़ के बजट से हो रहा था।
लेकिन उद्घाटन से पहले ही इस पुल पर दो बार भारी लैंडस्लाइड होने के चलते यह पुल चर्चा का विषय क्षेत्र में बन गया है। जानकारी के मुताबिक जहां पर पुल का निर्माण हो रहा था वहां पर भी ठेकेदार द्वारा एक पहाड़ी को काटकर जगह को चौड़ा किया गया था ताकि गाड़ियों को आने जाने में आसानी रहे। ठीक इसी जगह 5 महीने के भीतर दूसरा भारी लैंड साइड हुआ है जिसके चलते एक बार फिर से इस पल को नुकसान हुआ है।