International

अमरीका में पाकिस्तानियों की ‘No एंट्री ’, वीजा प्रतिबंध लिस्ट में 43 देशों के नाम शामिल

Spread the love

ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमरीका में पाकिस्तानियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार अब पाकिस्तान के लोगों को अमरीका का वीजा नहीं दिया जाएगा। ट्रंप ने 43 देशों पर इस तरह का प्रतिबंध लगाया है। इसमें 11 देश रेड लिस्ट में, 10 राष्ट्र ओरेंज लिस्ट में और 22 देश यलो लिस्ट में रखे गए हैं। इस प्रकार ट्रंप ने नए यात्रा प्रतिबंध के लिए मसौदा सूची में 43 देशों को टारगेट किया है। ट्रंप प्रशासन के अंदर प्रसारित एक मसौदे में तीन स्तर के देशों की सूची दी गई है, जिनके नागरिकों को संयुक्त राज्य अमरीका में प्रवेश करने पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। मामले से परिचित अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन संयुक्त राज्य अमरीका की यात्रा पर नए प्रतिबंध के तहत 43 देशों के नागरिकों को लक्षित करने पर विचार कर रहा है, जो राष्ट्रपति टं्रप के पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों से अधिक व्यापक होगा।
रेड और ओरेंज लिस्ट में इन देशों के नाम
अधिकारियों ने कहा कि रेड लिस्ट में शामिल देश अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन हैं। प्रस्तावित यात्रा प्रतिबंध वाले देशों की मसौदा सूची ट्रंप प्रशासन के एक आंतरिक प्रस्ताव में दी गई है, जिनके नागरिकों को अमरीका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। कुछ देशों के अंतिम आदेश में बदलाव हो सकता है।
वहीं मसौदा सूची में 10 देशों को ओरेंज लिस्ट में रखा गया है। इन देशों के नागरिकों को वीजा नहीं जारी किया जाएगा। इनमें पाकिस्तान, बेलारूस, इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार, रूस, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान