21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को मिलेंगे 1500 रुपये, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
मुख्यमंत्री ने घोषणा की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। जो भी महिलाए दूसरों के घरों में काम कर अपने परिवार का गुजारा करती हैं, उन्हें भी इस 1 जून 2025 से इसका लाभ मिलेगा। इनकी पात्र बेटियां भी 1500 रुपये प्रति माह की हकदार होगा। पंचायतों की ओर से चयनित महिलाओं को चरणवद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना शुरू होगी। बेटी के जन्म पर 25,000 रुपये बीमा कराया जाएगा।
