Himachal Pradesh

गोलीकांड पर भाजपा आगबबूला, विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में प्रदेश में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को लेकर चिंता जताई और विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने यहां कहा कि प्रदेश में जिस तरीके से गैंगवार हो रहा है, पहले हिमाचल प्रदेश में ऐसा कभी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि भाड़े पर शूटर बुलाकर गोलियां चलवाना यह हिमाचल की परंपरा नहीं है। सरकार सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को आईजीएमसी शिमला पहुंचकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जाना। बंबर ठाकुर 14 मार्च को बिलासपुर में गोली लगने से घायल हो गए थे। उपमुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके उपरांत अग्निहोत्री ने आईजीएमसी की प्रधानाचार्य सीता ठाकुर के कार्यालय में अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया व हरदीप सिंह बावा भी उनके साथ उपस्थित थे।