Bharmour

भरमौर में बर्फ से ढके सडक मार्गों को खोलने में जूता लोक निर्माण विभाग ….

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हुई ताजा बर्फवारी से बन्द पड़े सड़क मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग भरमौर विशाल चौधरी ने बताया कि उपमंडल भरमौर के सड़क मार्गों को खोलने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है इसके अलावा लोक निर्माण विभाग भरमौर के कर्मचारी भी सड़क मार्गों को खोलने में जुटे हुए हैं उन्होंने बताया कि कुछ सड़क मार्गों को आज शाम तक खोल दिया जाएगा जबकि अन्य बन्द पड़े सड़क मार्गों को जल्द खोल दिया जाएगा