chambaHimachal Pradesh

चंबा में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।

आज राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ चंबा के पुलिस ग्राउंड में शुभारंभ किया गया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता जिसको कि DITE सरू से DPO कमलेश ठाकुर ने मुख्यातिथि जिला उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल को शॉल टोपी व चंबा का थाल भेंट करके सम्मानित किया। मुख्यातिथि डीसी चंबा मुकेश रेप्सवाल ने दीप प्रज्वलित कर इस इवेंट की शुरुआत की। इससे पूर्व जिले के भिन्न भिन्न स्थानों से आए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम कर आए हुए सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रेड सलामी भी दी।
…..
इस मौके पर DPO कमलेश ठाकुर ने मुख्यातिथि के साथ जिला पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया वहीं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने आए हुए सभी विभाग का भी यह दिल से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 392,बच्चे, दो स्टेट कनवीनर,45,स्कॉट टीचर, व इसके इलावा जजजी,भी आए हुए है जोकि इस इवेंट को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने आए हुए सभी लोगों व बच्चों से अपील की है कि खेल को खेल की भावना से खेला जाए और यह तभी संभव हो पायेगा जब सभी इस खेल खुद प्रतियोगिता को शांति पूर्वक से खेले। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल खुद प्रतियोगिता में तरह तरह के खेलों का आयोजन किया गया है।