Himachal Pradesh

हिमाचल विधानसभा बजट सत्रः CM बोले- एक्सपोजर विजिट पर विदेश जाएंगे विधायक।

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष से हिमाचल के विधायक भी विदेश भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह टीचर और स्टूडेंट को एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजा गया है, उसी तरह विधायकों को भी भेजेंगे।

सीएम ने कहा, अफसर तो विदेश घूमते रहे हैंअब वह चाहते हैं कि विभिन्न विभागों से दोनों दलों के विधायक भी विदेश जाए। इससे विधायक को योजनाएं, पॉलिसी और कानून बनाने के लिए एक्सपोजर मिलेगा।

सीएम ने कहा, अफसर तो विदेश घूमते रहे हैं अब वह चाहते हैं कि विभिन्न विभागों से दोनों दलों के विधायक भी विदेश जाए। इससे विधायक को योजनाएं, पॉलिसी और कानून बनाने के लिए एक्सपोजर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह ऐलान सुलह से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा पूछे गए सवाल के जबाव में किया। उन्होंने सवाल पूछा था कि विदेश भेजे गए टीचर और स्टूडेंट का चयन किस आधार पर किया गया। इस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा, स्टूडेंट और टीचर के चयन के लिए मापदंड तय किए गए थे।