chambaHimachal Pradesh

मधुमक्खी पालन पर 7 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।

कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, नेरी, हमीरपुर में 25 मार्च से 31 मार्च 2025 तक 7 दिवसीय मधुमक्खी पालन पर व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में चंबा जिले के 25 किसान भाग ले रहे हैं।
उप निदेशक उद्यान, प्रमोद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मधुमक्खी पालन के आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें आजीविका योजना के तहत मधुमक्खी पालन को एक स्थायी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह प्रशिक्षण किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए उद्यान विकास अधिकारी, श्री अनिल कुमार को समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम उद्यान विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और प्रशिक्षित किसान आगे चलकर अपने क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपना सकेंगे।