Himachal Pradesh

टोल पर अधूरे कागजातों के निकलना पड़ेगा महंगा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

विशेष कैमरों से परिवहन विभाग की नजर आप पर, जरा सी भी लापरवाही पर कटेगा मोटा चालान, 19 दिनों में 71 लाख के कट चुके हैं चालान
बिना पूरे कागजातों के टोल बैरियरों से वाहन निकालना अब महंगा पड़ेगा। परिवहन विभाग की नजर आप पर है। आपके वाहन के कागजात में कोई भी कमी है, तो फास्टैग के माध्यम से यह बात परिवहन विभाग को पता चल रही है। शिमला में बैठे-बैठे परिवहन विभाग के अधिकारी चालान काट रहे हैं और टोल बैरियर पर ही वाहन मालिकों को मैसेज आ रहे हैं। पिछले 19 दिनों में 71 लाख रुपए की राशि के चालान कट गए हैं। इतना ही नहीं, ये चालान 500 या एक हजार रुपए के नहीं, बल्कि 10 से 15 हजार रुपए के हंै और भरने ही पड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने नेशनल हाइवे पर स्थापित हुए सभी टोल बैरियर पर कैमरे स्थापित कर दिए हैं। खासकर कमर्शियल व्हीकल पर ज्यादा नजर है, क्योंकि इनके दस्तावेजों में टैक्स को लेकर कमियां रहती हैं। इनके अलावा दूसरे वाहन मालिक भी चपेट में आ गए, तो उनके भी चालान काटे जा रहे हैं। यदि आपके पास वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं हैं, तो चालान अपने आप कट जाएगा। परिवहन विभाग पिछले एक साल से ई-डिटेक्शन योजना पर काम कर रहा था। विभाग ने पहले चरण में एनएचएआई के टोल बैरियर से फास्टैग डाटा लेकर इस योजना को सिरे चढ़ा दिया है। परिवहन निदेशालय में बने कंट्रोल रूम तक यह डाटा पहुंच रहा है। इससे विभाग को यह पता चल रहा है कि किस वाहन की इंश्योरेंस समाप्त हो चुकी है और वह गाड़ी चल रही है। दूसरा कितने ऐसे वाहन हंै, जो सडक़ पर तो दौड़ रहे हैं, लेकिन इनकी पासिंग तय समय पर नहीं हुई है। ये टैक्स डिफॉल्टर तो नहीं हैं।
इसके अलावा वाहन का पंजीकरण व हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है या नहीं। पहले चरण में व्यवसायिक वाहनों के चालान काटे जा रहे है