Himachal PradeshShimla

पाकिस्तान बार्डर से चिट्टा तस्कर दंपति गिरफ्तार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

शिमला पुलिस ने फरीदकोट से उठाए, छानबीन शुरू

शिमला पुलिस ने अब पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते पंजाब के फरीदकोट जिला से चिट्टा तस्करी के सरगना अर्शदीप सिंह अटवाल और उनकी पत्नी पूजा रानी अटवाल को गिरफ्तार किया है। एसपी संजीव गांधी की अध्यक्षता में शिमला पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर के चिट्टा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। शिमला पुलिस ने सोनू गैंग के बैक वर्ड लिंकेज के आधार पर चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के बॉर्डर एरिया फरीदकोट से अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। फरीदकोट से गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर की पहचान अर्शदीप सिंह अटवाल के रूप में हुई है। चिट्टा तस्करी में शामिल युवाओं से लेकर अधिकारियों को शिमला पुलिस ढूंढ का खदेड़ रही है। एसपी संजीव गांधी के नेतृत्व में शिमला पुलिस ने राधे गैंग, रंजन गैंग, शाही महात्मा, शाह गैंग, अब गुरमीत गैंग, सोनू गैंग का भंडाफोड़ किया है।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में शामिल सोनू गिरोह के खिलाफ पंजाब सीमा पर रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। बीते तीन मार्च, 2025 को मुख्य आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी गांव शालोआ तहसील करसोग जिला मंडी और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ठा को 26.68 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपियों की 9,22,537 रुपए की संपत्ति जब्त की थी। शिमला पुलिस ने चिट्टे की खरीद-फरोख्त में शामिल तीस लोगों को मंडी, कुल्लू और शिमला सहित विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों का कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क था। अर्शदीप सिंह और उनकी पत्नी पूजा अटवाल फरीदकोट, पंजाब के निवासी हैं। वे सोनू और उसकी पत्नी गीता को बड़ी मात्रा में चिट्टे की आपूर्ति करते थे।

एसपी गांधी बोले; जो नशा फैलाएगा, जेल जाएगा

एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि चिट्टा तस्करी के सरगना अर्शदीप सिंह अटवाल और उसकी पत्नी पूजा रानी अटवाल को फरीदकोट से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी के मनी ट्रेल भी खंगाल रही है। एसपी ने कहा कि आरोपी के बैंक खातों की जांच में कई अहम खुलास हो सकते हैं। एसपी ने कहा कि जो नशा फैलाएगा वो जेल जाएगा, ये तय है।