Himachal PradeshPangi

हिमाचल दिवस को पांगी जाने वाले कर्मचारियों को राहत, उदयपुर में आज बहाल होगा कडूनाला

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

भू-स्खलन से बंद था उदयपुर-किलाड़ मार्ग

उदयपुर-किलाड़-पांगी मार्ग रविवार को खुलने से प्रशासन व लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हिमाचल दिवस इस बार राज्य स्तरीय सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्र पांगी में मनाया जा रहा है। पुलिस-होमगार्ड व सीएम का स्टाफ आदि मार्ग अवरुद्ध होने से बीच रास्ते में फंसे हैं। कडूनाला के पास भू-स्खलन के कारण उदयपुर-किलाड़-पांगी मार्ग गत शुक्रवार से अवरुद्ध है, जिसे खोलने के प्रयास बीआरओ की ओर से लगातार किए जा रहे हैं। शनिवार देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था, तो ऐसे में जो लोग उदयपुर के आसपास व अन्य जगह पर फंसे हैं, वे रविवार सुबह मार्ग बहाल होने पर पांगी की ओर प्रस्थान करेंगे। लाहुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सडक़ बहाली के लिए हेतु जिला पुलिस एवं बीआरओ के साथ संयुक्त प्रयास जारी है। हालांकि कडूनाला में पुन: भू-स्खलन होने के कारण मार्ग अब तक बहाल नहीं हो पाया है।
बीआरओ के अनुसार सडक़ शनिवार देर शाम या फिर रविवार सुबह तक खुलने की संभावना है। जिला पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं, हिमाचल दिवस कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे करीब 304 पुलिस कर्मियों, जिनमें 40 होमगार्ड जवान भी शामिल हैं, को जिला पुलिस द्वारा जिला प्रशासन एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की सहायता से सीसू, जालमा, त्रिलोकनाथ एवं उदयपुर में सुरक्षित रूप से ठहराया गया है। साथ ही पहले से रुके हुए सभी यात्रियों एवं 130 पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। इस प्रकार 624 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है, जिसमें 564 पुलिस कर्मी और 60 यात्री हैं। राज कुमार पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय जिला लाहुल-स्पीति ने कहा कि जितने भी लोग अभी लाहुल में फंसे हैं, उनकी पूरी सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर से की गई है। रविवार सुबह मार्ग खुलते ही सभी को सुरक्षित भेजा जाएगा। वहीं, कुल्लू में रुके हुए रविवार को कुल्लू से सीएम का स्टाफ व अन्य कर्मचारी भी पांगी के लिए रवाना होंगे।