chambaHimachal Pradesh

भंजराड़ू में दस सोलर लाइट ले उड़े शातिर

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भंजराड़ू में अज्ञात चोरों ने शनिवार को सोलर लाइटों पर हाथ साफ कर दिया है। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव डोभ डिकरीयूंड, सुलाना, खंड विकास अधिकारी कार्यालय समेत छछरोट गांव में अब तक करीब दस सोलर लाइटें चोरी हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने खंड विकास अधिकारी के आवास के समीप लगाई गई सोलर लाइटों को भी नहीं छोड़ा। पंचायत स्तर पर भी इसके बारे में कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर गांव में चोरी होने पर स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। चोर सोलर लाइटों पर हाथ साफ कर रहे हैं। इसके बारे में अपने स्तर पर भी पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द चोरों का पता लगाया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।

खंड विकास अधिकारी तीसा महेश चंद ठाकुर ने बताया कि सोलर लाइटों के चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

पंचायत प्रधान कृष्णा महाजन ने बताया कि दस लाइटें चोरी हुई हैं। पंचायत ने पुलिस में शिकायत पत्र दे दिया है। उम्मीद है कि जल्द अज्ञात चोरों का पता चल जाएगा।

पुलिस थाना तीसा के उपनिरीक्षक अनुभव कृष्ण शर्मा ने बताया कि चोरी को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस अब इलाके में गश्त कर चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ेगी।