BilaspurHimachal Pradesh

फिर उपजा खाकीशाह मजार विवाद, बिलासपुर में अज्ञात लोगों ने मजार के एक हिस्से को पहुंचाया नुकसान

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

बिलासपुर की गोबिंदसागर झील किनारे ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनाई गई मजार को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ है। एक बार फिर इस मजार को लेकर विवाद हुआ है। अब अज्ञात लोगों ने मजार के एक हिस्से को नुकसान पहुंचाया है। अज्ञात लोगों द्वारा शनिवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। मसले को लेकर पुलिस प्रशासन भी गहन जांच में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार सांढू मैदान में खाकीशाह की मजार को लेकर लंबे समय से विवाद चला हुआ है। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले भी इस मजार को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई थी, जिसके चलते पर सवर्ण मोर्चा व देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ता मजार के पास पहुंचे थे। इन लोगों ने इस मजार का इतिहास जाना। सभी धर्मों के लोग इस दौरान मौजूद थे। वहीं, मजार का इतिहास जानने के बाद देवभूमि क्षत्रिय संगठन के लोग चले गए।
मजार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट महज अफवाह ही निकली थी। बाकायदा एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वहीं, अब मजार को अज्ञात लोगों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। बता दें कि यह मजार कई लोगों की आस्था का केंद्र है। आस्था के चलते यहां पर लोग पहुंचते हैं, लेकिन कुछ समय से खाकीशाह की मजार को लेकर काफी विवाद हो रहा है। एएसपी शिव चौधरी ने इस बारे में कि मजार तोडऩे को लेकर पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।