chambaHimachal Pradesh

चम्बा के बनीखेत मे कमरे में चिट्टे का इंजेक्शन लेते दो युवक पकड़े

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

(चंबा)। बनीखेत में 1.5 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े आरोपियों की पहचान विनोद कुमार निवासी वार्ड नंबर 2 बनीखेत तहसील डलहौजी और पिंकल चौहान निवासी गांव लाहड़ डाकघर बैली तहसील डलहौजी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है