Himachal Pradesh

ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से ठगे 2.59 करोड़ रुपये, कांगड़ा के पपरोला क्षेत्र का मामला

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला से ढाई करोड़ से अधिक की राशि ठग ली गई है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ठगी कैसे हुई
कांगड़ा जिले के पपरोला क्षेत्र की महिला से ऑनलाइन निवेश के नाम पर शातिरों ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि ठग ली है। महिला ने यह राशि कई किस्तों में ठगों के बैंक खातों में जमा करवाई। अब ठगी का शिकार होने पर पीड़ित महिला ने साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।