भविष्य कुमार की तरह कार्य करे चंबा का हर किसान तो उज्वल होगा चंबा का भविष्य उपायुक्त चंबा
विनोद ठाकुर : शुक्रवार को उपायुक्त चंबा द्वारा कृषि व बागवानी क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जांच व धरातलीय स्तर पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए एक दिवसीय दौरा रखा गया इस दौरे के दौरान ग्राम पंचायत उटीप,बाट रजिढू व कीडी़ के उत्कृष्ट किसानों कि खेत खलिहानों मैं जाकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया वहीं कुछ किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान उपायुक्त चंबा के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे इस दौरान उपायुक्त चंबा ने उत्कृष्ट किसानों की सराहना करते हुए कहा कि कृषि व उद्यान क्षेत्र में युवा अपना भविष्य संवार कर आर्थिकी सुदृढ़ कर सकता है आज के युवाओं को प्रेरणा देते हुए उन्होंने बताया कि आज का युवा वर्ग इधर उधर ना भटके कृषि उद्यान क्षेत्र में आगे आकर अपने परिवार व अपने समाज को सुदृढ़ बनाएं।
