सोनू गैंग का सरगना दोरजे मनाली से अरेस्ट, अब तक 34 आरोपियों की गिरफ्तारियां, दो महिलाएं भी शामिल
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
शिमला में आशा और अटवाल गैंग के साथ चला रहा था चिट्टे का कारोबार
अब तक 34 आरोपियों की गिरफ्तारियां, दो महिलाएं भी शामिल
शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी के गिरोह सोनू गैंग के सरगना लाकपा दोरजे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शिमला पुलिस की रामपुर थाना की टीम ने एसपी शिमला संजीव गांधी के नेतृत्व में मनाली से लाकपा दोरजे को गिरफ्तार किया है। यह कुल्लू और शिमला जिला में काफी वर्षों से चिट्टा तस्करी का रैकेट चला रहा था। लाकपा दोरजे की गिरफ्तारी से अटवाल, आशा और सोनू गैग का कुल्लू में चल रहा नशे का रैकेट ध्वस्त हो गया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह नशा तस्करी गिरोह काफी समय से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी व शिमला जिला में सक्रिय था। पुलिस अभी तक इस नशा तस्करी गिरोह के 34 आरोपियो जिसमें तीन महिलाएं तथा दो आरोपी बाहरी राज्य पंजाब के रहने वाले है। पुलिस ने इनको सलाखों के पीछे डाला गया है।
बता दें कि रामपुर थाने की डिटेक्शन टीम ने तीन मार्च को दो व्यक्तियों सोहल लाल पुत्र दीवान चंद निवासी गांव शलोवा डाकघर तेवन तहसील करसोग जिला मंडी व उम्र 32 साल और इसकी पत्नी गीता श्रेष्ट व उम्र 25 साल से 26.68 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मामल की तफ्तीश पर अभी तक रामपुर पुलिस ने बेहतरीन कार्य करते हुए इस नशा तस्करी गिरोह के 33 आरोपियों जो शिमला, मंडी, कुल्लू व बाहरी राज्य पंजाब से संबंध रखने वाले है को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी लाकपा दोरजे पुत्र तेनजिंग शेरपा निवासी गांव रांगडी डाकघर और तहसील मनाली जिला कुल्लू व उम्र 40 साल को मनाली से गिरफ्तार किया है
