Himachal Pradesh

HRTC कंडक्टरों को राहत पर सरकार लेगी फैसला, 2400 के बजाय 1900 मिल रही ग्रेड-पे

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

एचआरटीसी ने वित्त विभाग से मांगी क्लेरिफिकेशन, 2400 के बजाय 1900 मिल रही ग्रेड-पे
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कंडक्टरों को राहत देने का मामला निगम ने सरकार से उठाया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने परिचालकों से इस संबंध में वादा कर रखा है और पूर्व में हुई बैठक में सरकार से बात करने को कहा गया था। इस पर बताया जा रहा है कि निगम की ओर से वित्त विभाग को मामला भेजा गया है और उनसे पूछा गया है कि आखिर कंडक्टरों को कितनी ग्रेड-पे दी जानी चाहिए। पंजाब सरकार अपने वहां पर कंडक्टरों को कितना वेतनमान दे रही है और उसमें ग्रेड पे कितनी मिलती है। उसी तर्ज पर क्या एचआरटीसी के कंडक्टरों को भी यहां लाभ मिलना चाहिए। इस तरह की क्लेरिफिकेशन वित्त विभाग से मांगी गई है, जिस पर अब जवाब का इंतजार है। वित्त विभाग इस मामले में पंजाब वेतनमान को खंगालेगा और वहां पर चल रही व्यवस्था के बारे में अवगत कराएगा। इसके बाद मामला उप मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा और वहां से फिर एचआरटीसी के निदेशक मंडल में इसे लाया जाएगा। इसमें सुखद बात कंडक्टरों के लिए यह है कि उनके मसले पर एचआरटीसी प्रबंधन ने अब गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। निगम इससे पहले पूरे मामले में मौन था और यही कहा जा रहा था कि किसी भी तरह की क्लीयरिटी नहीं है।
ऐसे में अब देखना होगा कि वित्त विभाग इस पर क्या जवाब देता है, जिसके बाद ही इसमें आगे कुछ कहा जा सकता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कंडक्टरों को अभी 1900 रुपए मासिक ग्रेड-पे दी जा रही है। बता दें कि वर्ष 2012 में वेतनमानों से जुड़ा एक संशोधन हुआ था, जिसमें कंडक्टरों को 2400 रुपए मासिक ग्रेड-पे दे दी गई थी, लेकिन जब वर्ष 2016 में वेतनमानों में संशोधन हुआ तो इनकी ग्रेड-पे कम हो गई।