InternationalNational

भारत के एक्शन से बैकफुट पर पाकिस्तान, हमले की निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार

Spread the love

टीआरएफ का हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार
मच्छिल सेक्टर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त
अनंतनाग में 175 हिरासत में कुलगाम में दहशतगर्दों के दो मददगार गिरफ्तार
सरकार ने चैनलों को दिए निर्देश, सेना की गतिविधियों का सीधा प्रसारण न करे मीडिया
पाकिस्तान सेना ने की रात भर फायङ्क्षरग, भारत ने दिया जोरदार जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से लिए गए फैसले और दबाव पडऩे की वजह से पाकिस्तान की हेकड़ी निकलती दिख रही है। पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की ‘तटस्थ और पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पहलगाम में हुई हालिया त्रासदी, निरंतर दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। इसके साथ ही शहबाज शरीफ ने धमकी भरा लहजा अपनाते हुए कहा कि अगर भारत ने अपने हिस्से का पानी रोक दिया, तो वे सभी विकल्प अपनाएंगे। पानी हमारी जीवन रेखा है और एक महत्त्वपूर्ण राष्टीय हित है और इसकी उपलब्धता को हर कीमत पर और हर परिस्थिति में सुरक्षित रखा जाएगा। शहबाज शरीफ ने कहा कि शांति हमारी प्राथमिकता है। पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और संवाद में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे। सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोडऩे की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।