Himachal Pradesh

अनुराग बोले, दुश्मन की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

Spread the love

सांसद का सवाल, भारत के लोगों का रक्त बहने पर क्यों नहीं खौल रहा खून
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान भारत में बार-बार आतंकवादी हमले करवाने का काम करता है और मोदी सरकार उसका हर बार मुंह तोड़ जवाब दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कहा है अगर तुम एक बूंद भी खून बहाओगे तो एक बूंद भी पानी का नहीं जाने देंगे और सिंधु जल संधि को निरस्त किया है। वहीं, दूसरी तरफ हम से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सैफुद्दीन सोज पाकिस्तान के उस बयान का समर्थन कर रहे हैं, जिसमें वह कह रहा है कि उसका हमले में कोई हाथ नहीं है। क्या अब हमें पाकिस्तान की सफाई पर यकीन करना चाहिए।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री ने माना है और उनके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुल्लम-खुल्ला धमकी दी है कि भारत के अलग-अलग शहरों में वह आतंकवादी हमले करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्या भारत के लोगों का खून बहने पर कांग्रेस का खून नहीं खौलता है। क्या उनका दिल पाकिस्तान से बदला लेने का नहीं होता है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सैफुद्दीन सोज यह उनका काम था कि सिंधु जल संधि को निरस्त करते पर उन्होंने नहीं किया और आज पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाज़ी कर रहे हैं। यह कैसी सोच है। अनुराग सिंह ठाकुर के कहा कि कांग्रेस के कर्नाटक के मुख्यमंत्री हों, कांग्रेस के मंत्री हों या कांग्रेस के महाराष्ट्र के नेता हों, इन सब का बार-बार यह कहना कि धर्म कैसे पूछा, इतने समय में कैसे उनकी पेंट उतार कर देखी, यह हिंदोस्तान के साथ हैं