चुराह घर में घुस कर महिला से की मारपीट
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
उपमंडल चुराह के गांव लुईंडा में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर महिला ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने पहले उसके बेटे के साथ मारपीट की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ भी मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि यदि समय पर आरोपी का परिवार उसे वहां से न ले गया होता तो वह उसकी जान भी ले सकता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
