पाकिस्तान में सियासी फूट! पहलगाम हमले पर ब्रीफिंग में शामिल होने से इमरान खान की पार्टी PTI का इनकार
पाकिस्तान में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों को सरकार की तरफ से ब्रीफिंग से इमरान खान की पार्टी ने किनारा कर लिया है।
शहबाज शरीफ, इमरान खान –
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने रविवार को राजनीतिक शिकायतों का हवाला देने के साथ व्यापक राजनीतिक परामर्श की मांग करते हुए पाकिस्तान-भारत तनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने के सरकार के आमंत्रण ठुकरा दिया है।
