Himachal Pradesh

श्रीनगर में फंसे हिमाचली छात्रों को वापस लाई सरकार, पठानकोट में डटे एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन

Spread the love

मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशों पर निगम ने भेजी बस, पठानकोट में डटे एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन
हिमाचल के छात्रों को श्रीनगर से सुरक्षित घर लाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से छात्रों को वहां से लाने के लिए आग्रह किया गया था जिस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने एचआरटीसी को निर्देश दिए। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा खुद पठानकोट में मौके पर इस काम को अंजाम देने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी ने जम्मू तक एक बस भेजी है, जो कि दोपहर एक बजे पठानकोट से जम्मू के लिए गई है और शाम सात बजे वहां से हिमाचल के 40 बच्चों को लेकर वापस लौटेगी। हिमाचल के यह बच्चे श्रीनगर में पढ़ाई के लिए गए थे, जिनको सुरक्षित घर वापस लाने के लिए सरकार जुटी है।
एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पठानकोट में मोर्चा संभाला है, जिन्होंने वहां जसूर से पठानकोट तक पांच शटल बसें चलवाई हैं। इन बसों में पूरा दिन पठानकोट से जसूर के लिए हिमाचल के लोगों को लाया गया है, जो भी हिमाचली बाहर से पठानकोट के जरिए वापस घर आ रहा है उसे लाने के लिए एचआरटीसी ने इस तरह की व्यवस्था की है। क्योंकि एचआरटीसी के सभी रूटों की बसें केवल जसूर तक ही भेजी जा रही हैं । एचआरटीसी के चालक व परिचालक को यह भी कहा गया है कि यदि सुरक्षा अधिकारी कहीं पर रुकने के लिए कहते हैं, तो वह उसी व्यवस्था को फॉलो करें।
किस जिला से, कितने छात्र
धर्मशाला- जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे 40 हिमाचली छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है। इसमें कांगड़ा जिला के 17, मंडी के चार, हमीरपुर के पांच, सिरमौर के चार, कुल्लू से एक, मंडी से तीन, लाहुल से एक, ऊना से एक