Himachal Pradesh

शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में निकलेगा जमा दो का रिजल्ट

Spread the love

दो दिन के कांगड़ा प्रवास पर पहुंचेंगे रोहित ठाकर
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम पहली बार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मौजूदगी निकाला जा सकता है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अपने दो दिवसीय कांगड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। वह धर्मशाला और पालमपुर जाने वाले हैं। इसी बीच प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं व जमा दो का परीक्षा परिणाम तैयार हो रहा है। बोर्ड ने 15 मई तक परीक्षा परिणाम निकालने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में यदि परिणाम तैयार हो जाता है, तो पहली बार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मौजूदगी में प्रदेश के लाखों छात्रों का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम बोर्ड अध्यक्ष की अनुमति के बाद ही निकाला जाता है।
इस बार परीक्षाओं के दौरान एक सेंटर में पेपर पहले खुल जाने से दोबारा परीक्षा करवाई गई थी, जिससे परिणाम कुछ दिन आगे खिसका है, लेकिन शिक्षा बोर्ड ने इसकी भरपाई करते हुए सीबीएससी के साथ ही नतीजे देने का प्लान कर रात-दिन एक कर दिया है।