कल से खुलेगा चयन आयोग का पोर्टल, युवाओं को OTR के साथ रिक्विजिशन भेजने की मिलेगी सुविधा
हिमाचल में अनुबंध की जगह ट्रेनी भर्ती नीति फाइनल होते ही राज्य चयन आयोग ने भी कमीशन भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य चयन आयोग शनिवार से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए अपना पोर्टल ओपन करेगा। इसमें नौकरी की इच्छा रखने वाले युवा अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके साथ ही विभागों द्वारा ऑनलाइन रिक्विजिशन भेजने के लिए भी लिंक खुल जाएगा। नए पदों की भर्ती के लिए रिक्विजिशन इसके जरिए भेजी जा सकेगी। इसके बाद कुछ ही दिन में राज्य चयन आयोग टीजीटी से कमीशन भर्तियों की शुरुआत कर रहा है और सबसे पहले करीब 1400 पदों पर कमीशन के जरिए भर्ती होगी। इसके बाद जेबीटी का नंबर आएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी नई भर्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा है।
इससे पहले गुरुवार को कार्मिक विभाग ने भी लोकसेवा आयोग और राज्य चयन आयोग को पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक को हटा दिया है। यह रोक 25 अप्रैल को जारी पत्र में लगाई गई थी, क्योंकि राज्य सरकार को अनुबंध नीति की जगह दूसरी पॉलिसी फाइनल करनी थी। अब कार्मिक सचिव की ओर से नए निर्देश भेजे गए हैं कि क्योंकि सरकार ने नई ट्रेनी पॉलिसी शुरू कर दी है, इसलिए दोनों भर्ती एजेंसियां नई गाइडलाइन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर सकती हैं।
अनुबंध भर्ती नीति खत्म, नई पॉलिसी लाई प्रदेश सरकार
हिमाचल में अनुबंध भर्ती नीति अब पूरी तरह खत्म हो गई है। इसकी जगह ट्रेनी भर्ती की नई पॉलिसी आई है। इस पॉलिसी के अनुसार चयनित उम्मीदवार नौकरी ऑफर होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट की तरह ही एक एग्रीमेंट साइन करेगा। इस पॉलिसी के दायरे में जिन्हें नौकरी ऑफर हो चुकी है,a
