Bharmour

होली चंबा सड़क मार्ग पर पड़ने वाला चोली पुल टूटा दो डम्पर नाले में समाए एक व्यक्ति की मौत ….

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली होली तहसील को जोड़ने वाला चोली पुल शुक्रवार को टूट कर नाले में जा गिरा पुल टूटने की वजह कुठेड़ हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के दो डंपर बताए जा रहे है बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को दोनों डंपर परियोजना सामग्री लेकर पुल से गुजर रहे थे कि अचानक पुल टूट गया और यह दोनों डंपर परियोजना सामग्री और पुल सहित नाले में जा गिरे इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है जबकि अन्य कितने लोग इन दुर्घनाग्रस्त वाहनों में थे यह अभी पता नही चल पाया है बहरहाल इस पुल के टूटने के बाद होली तहसील का सम्पर्क देश दुनिया से पूरी तरह कट गया है उधर पुल टूटने की बात से अनभिज्ञ एक और वाहन आई पुल के एक छोर पर लटक गया है जिसमें सवार व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है।